हिंदी दिवस उत्सव 2025
Above Footer / Left Sidebar Notifications, Events Only, Header Moving Notifications Onlyby Salwan Public School Gurugram
सलवान पब्लिक स्कूल, सेक्टर 15 पार्ट-2 में हिन्दी दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भावपूर्ण दुर्गा स्तुति से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मॉन्टेसरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भक्ति रस और वीर रस से ओत-प्रोत कविताओं का मनमोहक पाठ किया। प्रस्तुतियों में हिन्दी साहित्य की आध्यात्मिकता और पराक्रम की अनूठी झलक देखने को मिली। सुंदर चौपाइयों के माध्यम से रामायण का संदेश और “आरम्भ है प्रचंड” कविता का सशक्त वाचन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर ने न केवल विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम को प्रगाढ़ किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति गर्व की भावना भी जागृत की।
कार्यक्रम में हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सविता उपाध्याय ने बच्चों को बारहखड़ी याद करने, शुद्ध उच्चारण करने और हिन्दी से प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि मलिक ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ दीं और हिन्दी को हमारी पहचान एवं एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के प्रयासों की सराहना और इस संदेश के साथ हुआ कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
Previous
Session by Filmaker Mr Benoy K Behl






















