“एक पेड़ माँ के नाम* नुक्कड़ नाटक
Above Footer / Left Sidebar Notifications, Events Only, Header Moving Notifications Onlyby Salwan Public School Gurugram
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सलवान के छात्रों ने दिया हरियाली का संदेश”
गुरुग्राम स्थित सलवान पब्लिक स्कूल के 100 उत्साही छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” शीर्षक से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति मॉडल संस्कृति स्कूल में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव उपस्थित रहे।
नाटक का उद्देश्य लोगों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था — एक अपने नाम और एक अपनी माँ के नाम। छात्रों ने जीवंत अभिनय, संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया कि जैसे माँ हमारे जीवन में सबसे बड़ा सहारा होती है, वैसे ही पेड़ भी हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए उतने ही आवश्यक हैं।
मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण सिंह यादव तथा उपस्थित सभी दर्शकों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि मलिक ने छात्रों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।






















